फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल हो चुकी सड़कें जानलेवा हो रहीं साबित : बलविंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर निजी बस यूनियन ने की मांग, आरटीओ कार्यालय में रिक्त पड़े पद भरे जाएं
विज्ञापन

हरिपुरधार निजी बस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर निजी बस यूनियन ने जिला सिरमौर की खस्ताहाल जानलेवा हो चुकी सड़कों की दशा सुधारने की मांग उठाई है। यूनियन का कहना है कि प्रदेश सरकार हादसों को रोकने के लिए सड़कों की दशा सुधारने के साथ आरटीओ कार्यालय में रिक्त चल रहे पदों को शीघ्र भरे। जिले में विभिन्न पर्वों, बड़े धार्मिक आयोजनों और मेलों के दौरान एचआरटीसी की अतिरिक्त स्पेशल बसों को चलाए जाने की भी मांग उठाई गई है। इससे बसों में होने वाली ओवर लोडिंग को कम किया जा सकेगा।

सिरमौर निजी बस ऑपरेटर यूनियन अध्यक्ष बलबिंद्र सिंह और महासचिव अखिल शर्मा ने कहा कि बैठक में हुए हरिपुरधार निजी बस हादसे में अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में निजी बस ऑपरेटरों ने मांग रखी है कि इस तरह के हादसों से सबक लेने की जरूरत है। प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग दूरदराज क्षेत्रों में बिगड़ी सड़कों की हालत को प्राथमिकता के आधार पर सुधारे। हादसे होने के बाद मंथन और चर्चा होती है। उसके बाद हालातों को जस का तस छोड़ दिया जाता रहा है। रेणुकाजी, शिलाई और राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है।
विज्ञापन

सिरमौर निजी बस आपरेटर यूनियन के चेयरमैन अतर सिंह पुंडीर, उपाध्यक्ष जीत ठाकुर, रणधीर ठाकुर व कोषाध्यक्ष कमलजीत सिंह बंगा व महासचिव अखिल शर्मा ने बताया कि रेणुका क्षेत्र के धारटीधार, पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के आंजभोज में बदहाल सड़कें प्रमुख मुद्दों में शामिल रहीं हैं। बरसात के बाद आंजभोज के बनौर, किलौड़ आंजभोज, पांवटा साहिब से भगानी किल्लोड़ जिला मुख्य मार्ग बुरी तरह टूटा हुआ है। इन टूटी फूटी सड़कों पर कभी भी हादसा हो सकता है। खराब नाली प्रणाली से जल निकासी ठीक नहीं होने से भी सड़क टूट जाती है। पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए रेलिंग व्यवस्था होना जरूरी है। इससे हादसों की आशंका कम की जा सकेगी।
विज्ञापन


बाक्स...

आरटीओ कार्यालय में दस में से सात पद रिक्त : बलविंद्र सिंह
-सिरमौर निजी बस आपरेटर संघ अध्यक्ष बलविंद्र सिंह ने कहा कि आरटीओ कार्यालय नाहन में दस में से सात पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे में परिवहन विभाग का कार्य प्रभावित होता रहा है। तैनात स्टाफ पर कार्य का अतिभार रहता है। सरकार प्राथमिकता पर रिक्त पड़े इन पदों को भरें।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें