कडईवाला स्कूल के निरीक्षण के दौरान स्टाफ के साथ प्रधानाचार्य शालू परमार। स्रोत स्कूल
-शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी एवं रुचिकर बनाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बर्मा पापड़ी की प्रधानाचार्य शालू परमार ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय कंडईवाला का औपचारिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, स्वच्छता व्यवस्था तथा मध्यान्ह भोजन योजना का गहन निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य ने कक्षाओं का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनकी शैक्षिक प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।
शालू परमार ने विद्यालय स्टाफ को निर्देश दिए कि वे शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी एवं रुचिकर बनाएं तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने अनुशासन, स्वच्छता एवं समयबद्धता बनाए रखने पर भी जोर दिया।
विद्यालय के शिक्षकों ने आश्वासन दिया कि वे प्रधानाचार्य द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे और शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
संवाद