फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से युवा होंगे आत्मनिर्भर : सांसद

Fri, 22 Jan 2016 06:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 1500 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना आरंभ की गई है ताकि हमारी युवा पीढ़ी आत्मनिर्भर हो सके। यह विचार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में शुक्रवार को संासद शिमला संसदीय क्षेत्र वीरेंद्र कश्यप ने उपस्थित लोगों जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य देश के 65 प्रतिशत युवाओं को तकनीकी कौशल के माध्यम से आत्म निर्भर बनाना है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, भारत सरकार की पहल है इस योजना के माध्यम से देश के 24 लाख युवाओं को विभिन्न उद्योगों से संबंधित प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है। इस योजना के अंतर्गत दक्षता प्रशिक्षण पाने वाले युवाओं को सरकार की ओर से आईएल एंड एफएस संस्था के माध्यम से 30 से 45 दिनों का मुफ्त प्रशिक्षण करवाया जा रहा है।

 उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के नाहन में चार कोर्सों के माध्यम से अब तक 600 प्रशिक्षु प्रशिक्षण ग्रहण कर चुके हैं। वर्तमान समय में 150 प्रशिक्षु होटल मैनेजमेंट, रिटेल मैनेजमेंट, सिक्योरिटी गार्ड तथा इंटरनेशनल वेलडिंग कोर्स के माध्यम से प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने तकनीकी संस्थानों के अतिरिक्त ग्राम पंचायत प्रधानों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं से भी अपना रचनात्मक सहयोग देने का आह्वान करते हुए कहा कि वह ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को इस कार्यक्रम के बारे में जागरूक करें तथा आवेदन पत्र भरने की औपचारिकताओं के बारे में जानकारी दें ताकि युवा अपना आवेदन भरकर इस योजना से लाभान्वित हो सके।
इससे पहले आईएल एंड एफएस संस्थान के प्रमुख कंवलजीत पन्नु ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डाइट मान सिंह ठाकुर, प्रधानाचार्य आईटीआई संजीव गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-3 एवं 4
नाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें