फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिल रहीं लकड़ियां

Thu, 21 Jan 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ ददाहू (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों को लकड़ी की कमी के चलते शवों का दाह संस्कार करवाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने वन निगम से क्षेत्र में एक डिपो खोले जाने की मांग रखी है ताकि लोगों को दाह संस्कार की क्रियाओं को पूरी करवाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। क्षेत्र के लोगों ने कहा है कि स्थानीय गिरी नदी के तट पर ग्रामीण दाह संस्कार के समय अपने साथ गांव से ही लकड़ियां उठा कर आते हैं, लेकिन स्थानीय व शहरी क्षेत्र के लोगों को लकड़ी उपलब्ध नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र में लंबे समय से शवों का दाह संस्कार करने के लिए लकड़ियों का टोटा पड़ रहा है। लोग परेशानी झेल कर जैसे तैसे काम चला रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पूर्व में वन निगम से ददाहू क्षेत्र में निगम का डिपो खोले जाने की मांग रखी गई थी ताकि लकड़ियों का स्टॉक समय पर उपलब्ध हो सके, लेकिन वन निगम ने कर्मचारियों की कमी का कारण बताते हुए निगम का डिपो खोलने से साफ इंकार कर दिया था। तब से लेकर दाह संस्कार के समय लोग लकड़ियों का जुगाड़ करने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

ददाहू पंचायत प्रधान शकुंतला देवी, उपप्रधान पंकज गर्ग व अन्य वरिष्ठ लोगों ने बताया कि शवों के दाह संस्कार में दिक्कतों का आना गंभीर समस्या है। यह जीवन के अंतिम संस्कार से जुड़ा मामला है। इसे लेकर विभागों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंचायत अपनी पहली बैठक में इस विषय पर प्रस्ताव पारित कर निगम को भेजेगी।
विज्ञापन


शवों के दाह संस्कार के लिए लकड़ियों की कमी चिंता का विषय है। यदि ददाहू क्षेत्र के स्वयं सेवी संगठनों व पंचायत से विभाग को ऐसी किसी मांग का पत्र मिलता है तो विभाग मांग पर उक्त क्षेत्र में निगम का डिपो खोलने का पूरा प्रयास करेगा। जन प्रतिनिधियों को प्रस्ताव वन निगम को भेजना होगा।
विज्ञापन


- अंजनी कुमार, जिला प्रबंधक वन निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें