फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पीठासीन और पोलिंग अधिकारियों को ईवीएम की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। शहरी निकाय चुनावों के मद्देनजर आंबेडकर भवन राजगढ़ में पीठासीन अधिकारियों और पोलिंग अधिकारियों के लिए पूर्वाभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम राज कुमार ठाकुर ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहरी निकायों के चुनाव ईवीएम से करवाए जाएंगे। इसके लिए उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम के संचालन संबंधी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 48 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया, जिनमें महिला कर्मचारी भी शामिल रहीं। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान किया गया तथा महिला सदस्यों को भी चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। राजगढ़ के सात वार्डों के लिए 17 मई को मतदान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें