कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मैनथापल वर्षों से अनुपयोगी वर्षा शालिका को अब कालाअंब मुख्य बस ठहराव पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ग्राम पंचायत कालाअंब ने इस दिशा में पहल करते हुए विभागों से पत्राचार का निर्णय लिया है।
लगभग 15 वर्ष पहले विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के तहत मैनथापल में वर्षा शालिका बनाई थी। निर्माण के बाद से अब तक इसका उपयोग नहीं हो पाया। कालाअंब मुख्य बस ठहराव पर यात्रियों के लिए वर्षा शालिका की लंबे समय से आवश्यकता है।
कालाअंब की प्रधान रेखा चौधरी ने बताया कि लोगों की मांग को देखते हुए पंचायत शीघ्र ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और साडा सहित संबंधित विभागों से पत्राचार करेगी। कालाअंब में इसके लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध होते ही वर्षा शालिका का स्थानांतरण कर दिया जाएगा। संवाद