फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अस्पतालों में 198 गर्भवती महिलाओं की हुई विशेष जांच

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की गायनी ओपीडी में गर्भवती महिला के स्वास्थ्य की जांच करते डॉ. अमोद सिंह। संवाद
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन




विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच के साथ महिलाओं का किया मार्गदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के अस्पतालों में मंगलवार को 198 गर्भवती महिलाओं की विशेष रूप से जांच की गई। इनमें से 22 हाई रिस्क प्रेग्नेंसी पाई गईं, जिन्हें जांच के बाद अस्पतालों में विशेष रूप से देखभाल के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज नाहन, पांवटा साहिब, राजगढ़ समेत अन्य अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को जांचा गया।

मंगलवार को मेडिकल कॉलेज नाहन में 104 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें 18 महिलाएं हाई रिस्क पाई गईंं। जबकि महिलाओं की सामान्य ओपीडी 182 रही। गायनी विभाग के एचओडी डॉ. अमोद सिंह, डॉ. प्रतिभा और अन्य चिकित्सकों ने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी महिलाओं को जांच के साथ-साथ उन्हें अस्पताल में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


पांवटा अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधी गुप्ता ने 94 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की। इनमें 4 महिलाएं हाई रिस्क पाई गईं। इसके अलावा राजगढ़, सराहां और जिले के अन्य अस्पतालों में भी गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ-साथ उन्हें गर्भावस्था के दौरान बरतीं जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया।

बाक्स

क्या है पीएमएसएमए
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आरंभ किया गया एक कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य प्रत्येक माह 9 तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं को निशुल्क, सुनिश्चित, व्यापक और गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल प्रदान करना है। यदि 9 तारीख को अवकाश हो तो उसके अगले दिन यह जांच की जाती है।
विज्ञापन


बाक्स-

हाई रिस्क प्रेग्नेंसी महिलाएं रखें इन बातों का ख्याल

मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग के एचओडी डॉ. अमोध बताते हैं कि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी महिलाएं डॉक्टर के संपर्क में रहें और उनकी सलाह मानें। पौष्टिक भोजन खाएं और खूब पानी पिएं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही व्यायाम करें। पर्याप्त आराम करें और तनाव कम करें। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवाई न लें।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें