हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की पिछड़ी पंचायत छोऊभोगर के खदराड़ी गांव की बेटी प्रीति शर्मा ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की पिछड़ी पंचायत छोऊभोगर के खदराड़ी गांव की बेटी प्रीति शर्मा ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 24 वर्षीय प्रीति शर्मा ने लघु सेवा आयोग की परीक्षा पास करने में कामयाबी हासिल की है। प्रीति दो जून को विशाखापट्टनम में कमांडेंट के पद पर जॉइनिंग देगी। इसकी तैयारी में वह जुट गई हैं।
विज्ञापन
प्रीति ने पांचवीं तक की पढ़ाई आरवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू से की। इसके बाद उसका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के लिए हो गया। यहां जमा दो तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के लिए नेरचौक (मंडी) चली गई। जहां से डिग्री हासिल करते ही संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल की। प्रीति की माता आशा शर्मा गृहिणी हैं। जबकि पिता हिरदा राम शर्मा सैनधार क्षेत्र की प्राथमिक पाठशाला कोटला मोलर में सीएचटी के पद पर कार्यरत हैं।