सालवाला स्कूल में पिता के जन्मदिन पर लेखन सामग्री वितरित करने के बाद समाज सेवी प्रदीप चौहान के
डोबरी सालवाला के प्रदीप चौहान ने पेश की मानवता की मिसाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोबरी सालवाला से ताल्लुक रखने वाले समाजसेवी एवं मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की हैं। उन्होंने अपने पिता खजान सिंह चौहान के 80 वें जन्मदिन पर सालवाला स्कूल में 111 कन्याओं को कॉपी और पेंसिल वितरित कर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी प्रदीप चौहान ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर स्कूल के छात्र-छात्राओं को पेन और पेंसिल वितरित कर शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य किया था। उनका मानना है कि खुशियों के अवसर समाज के कमजोर वर्ग के साथ साझा करने से ही सार्थक होते हैं। प्रदीप चौहान न केवल शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करते रहे हैं, बल्कि वे हमेशा गरीब, मजदूर और श्रमिक वर्ग के साथ मजबूती से खड़े नजर आए हैं।
वे लगातार ट्रैक्टर चालकों की आवाज बनते रहे हैं और उद्योगों में कार्यरत मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ते आए हैं। हाल ही में एक निजी फैक्ट्री द्वारा महिलाओं को अचानक काम से बाहर करने के मामले में भी प्रदीप चौहान ने पीड़ित महिलाओं की आवाज बनते हुए उन्हें एसडीएम पांवटा साहिब तक पहुंचाया, जिससे प्रशासन के समक्ष उनकी समस्याएं रखी जा सकें।
संवाद