फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आधे रास्ते में हरिपुरधार उतारे यात्री, निगम के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
-कांडा बनाह से एचआरटीसी में सोलन जा रहे थे यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। हरिपुरधार क्षेत्र में निगम की बस से आधे रास्ते में ही उतारे जाने के बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जानकारी के अनुसार शिमला कुपवी के कांडा बनाह गांव से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में सोलन जा रहे यात्रियों को हरिपुरधार में ही उतार दिया गया। इसके बाद यात्रियों में गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यात्रियों के अनुसार बस में करीब तीन दर्जन से अधिक सवारियां थीं। कई यात्रियों को जरूरी कार्यों से सोलन व शिमला पहुंचना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान यात्रियों ने कहा कि हाल ही में क्षेत्र में भीषण निजी बस हादसा सामने आया है हादसे में 14 लोगों को अपनी कीमती जान गंवानी पड़ी जबकि भारी संख्या में यात्री घायल हुए। यात्रियों बताया कि निगम की बसों की बेहतर सुविधा न होने के चलते क्षेत्र में लोगों को भारी भीड़ से भरी निजी बसों में सफर करना पड़ता है।
उधर, निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सोलन एसपी राजपूत ने बताया कि कुछ बसों में तकनीकी खराबी के कारण समस्या आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें