फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिनगर पावरहाउस में उत्पादन 70 फीसदी घटा

Thu, 04 Feb 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर), ददाहू
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से वर्षा नहीं होने से गिरिनगर स्थित विद्युत पावर हाउस का उत्पादन ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। पूरे 12 घंटे पानी का स्टोर करने के बाद भी मात्र 18 मेगावाट तक ही उत्पादन संभव हो पा रहा है। अब विभाग की बेचैनी बढ़ गई है। पिछले करीब तीन माह से 60 मेगावाट की इस परियोजना में ऐसी स्थिति चली आ रही है।
विज्ञापन


गिरी नदी में पानी का स्तर 47 क्यूमैक्स से घटकर मात्र पांच क्यूमैक्स तक पहुंच गया है। इतने कम डिस्चार्ज में विद्युत उत्पादन होना असंभव है। हालांकि, विभाग ने परियोजना को संचालित रखने के लिए दिन के समय पूरे 12 घंटे तक पानी को स्टोर करने का कार्य शुरू कर दिया है।

पानी स्टोर होने के बाद रात के 10 से 12 घंटे तक टर्बाइन मशीन चलाकर 18 मेगावाट तक विद्युत उत्पादन किया जा रहा है जो कि परियोजना का मात्र 30 फीसदी हिस्सा है जबकि 70 फीसदी उत्पादन कम होने के कारण विभाग को लाखों का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गिरीनगर पावर हाउस के सहायक अभियंता राहुल राणा ने बताया कि मात्र पांच क्यूमैक्स पानी के डिस्चार्ज में उत्पादन को जिंदा रखना मुश्किल है। इसके बावजूद भी रात्रि के समय 10 से 12 घंटे तक टर्बाइन मशीन के सहारे 18 मेगावाट उत्पादन किया जा रहा है। यह विभाग के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। यदि जल्द बारिश न हुई तो उत्पादन क्षमता और गिरने की संभावना है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें