शामरा पंचायत की पूनम चौहान ने अंग्रेजी में उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा
अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया अपनी सफलता का श्रेय
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रेणुका विधानसभा क्षेत्र की शामरा पंचायत निवासी पूनम चौहान ने अंग्रेजी विषय में यूजीसी नेट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। पूनम चौहान वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारी में एसएमसी अध्यापिका के रूप में कार्यरत है। दिन भर की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद वह इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने में सफल रही।
उनका परसेंटाइल स्कोर 83.29 रहा। इस सफलता के साथ वह सहायक प्रोफेसर एवं पीएचडी के लिए पात्र हो गई हैं। पूनम चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, माता-पिता अमरा देवी व रूपराम समेत अपने गुरुजनों को दिया है। पूनम की इस सफलता से उनकी पूरी पंचायत शामरा और सगे संबंधियों में खुशी का माहौल है।
-संवाद