फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल फीवर की चपेट में पांवटा साहिब

Mon, 16 May 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गर्मियों के सीजन में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। इन दिनों सिविल अस्पताल पांवटा में आपोडी में 5 से 6 सौ मरीज पहुंच रहे हैं। सोमवार को अस्पताल में पर्ची बनवाने से लेकर विशेषज्ञ डॉक्टरों के कक्ष के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। ओपीडी में बैठे डॉक्टर भी भारी संख्या में मरीजों से घिरे नजर आए। अस्पताल परिसर में मरीजों को बैठने का स्थल कम पड़ गया जिससे मरीज व तीमारदार सीढ़ियों पर फर्श पर बैठे नजर आए।
विज्ञापन


गर्मियों में वायरल फीवर, आंखों में एलर्जी, बुजुर्ग, नौनिहालों में उल्टी दस्त, गले में दर्द व जुखाम की शिकायतें आ रही हैं।
पांवटा सिविल अस्पताल की ओपीडी परिसर में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ नजर आई। अस्पताल पहुंचे मरीजों में पांवटा, भगानी, गिरिनगर, कोलर, राजबन, डांडा, कांगड़ा, बनौर, गिरिपार क्षेत्र के सतौन, कमरऊ, चांदनी, नाव बढ़ावा व शिल्ला के निवासी ध्यान सिंह, कमलेश कुमार पुंडीर, राधा देवी, अपर्णा शर्मा व कपिल तोमर ने बताया कि सुबह पर्ची कक्ष से ही भीड़ रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों का तांता लगा रहा। बाहर बैठने के लिए बने हुए बैंच कम पड़ रहे हैं। मरीज बरामदे व सीढ़ियों पर बैठे नजर आए। ओपीडी में तैनात डॉक्टरों के पास मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं।

बॉक्स--
गर्मियों में फीवर के मरीजों की बढ़ी संख्या : डॉ. जैन  
- सिविल अस्पताल पांवटा के कार्यकारी प्रभारी डॉ. अमिताभ जैन ने कहा कि गर्मियों में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। ओपीडी में 5 से 6 सौ के बीच मरीज पहुंच रहे हैं जिसमें से अधिकतर मरीज फीवर के पहुंच रहे हैं। इनमें रोज पहुंचने वाले छोटे बच्चों की संख्या 100 से अधिक रहती है।  
विज्ञापन

------------
रोज पहुंच रहे 100 से अधिक अस्वस्थ नौनिहाल  
- गर्मियों के मौसम की मार नौनिहालों व बुजुर्गों पर ज्यादा पड़ती है। गर्मियों के दिन शुरू होने पर अस्पताल में शीशु रोगियों की संख्या बढ़ रही है। रोज करीब 100 से अधिक बच्चे स्वास्थ्य जांच व उपचार को पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर बुखार, जुखाम, पेट-गले में दर्द, एलर्जी व उल्टी-दस्त के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें