फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा अस्पताल को 150 बिस्तर का दर्जा मिला, लेकिन सुविधाएं नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा अस्पताल को 150 बिस्तर का दर्जा मिला, लेकिन सुविधाएं नहीं
विज्ञापन

एक वर्ष बाद भी अस्पताल भवन की योजना की फाइल आगे नहीं बढ़ पाई
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब को 150 बिस्तर का दर्जा तो मिल गया है, लेकिन सुविधाएं नहीं। अस्पताल के साथ लगती वन विभाग और वूल फेडरेशन की भूमि स्वास्थ्य विभाग के नाम करवाई जा चुकी है। इस भूमि पर प्रस्तावित अस्पताल भवन- ट्रॉमा सेंटर तैयार किया जाना है लेकिन अस्पताल के इस नए भवन की योजना एक वर्ष बाद भी फाइलों में घूम रही है।

बता दें कि पांवटा सिविल अस्पताल को पिछली सरकार के समय 100 से 150 बिस्तर कर दिया गया था। इसके बाद स्टाफ कर्मचारियों के करीब 72 नए पद सृजित हुए थे। इनमें से कुछ पद भरे भी हैं लेकिन सबसे अहम स्टाफ नर्सों के दर्जनों पद अभी तक भी नहीं भरे जा सके हैं। इससे अस्पताल के मरीजों के भर्ती वार्ड के सेवाएं प्रभावित होती रही हैं।
विज्ञापन

अस्पताल को डेढ़ सौ बिस्तर का करने के बाद अस्पताल परिसर के साथ लगती वन विभाग आरओ कार्यालय भवन व भूमि और वूलन फेडरेशन की दो बीघा 13 बिस्वा भूमि भी स्वास्थ्य विभाग के नाम कर दी गई थी।
इस भूमि पर अस्पताल का नया भवन बनाया जाना प्रस्तावित था। इसमें प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर भी बनाए जाने की योजना रही है लेकिन एक वर्ष बाद भी नया भवन निर्माण योजना फाइल आगे नहीं बढ़ पाई हैं।
जनपद का पांवटा साहिब उपमंडल मैदानी क्षेत्र है जिसमें सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते रहते हैं। ऐसे में ट्रॉमा सेंटर खुलने से घायलों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकता है।
पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि पांवटा साहिब अस्पताल में नया भवन व ट्रॉमा सेंटर खोलने की योजना रही है। इस योजना काे आगे बढ़ाने के लिए आवाज उठाई जाएगी।

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के प्रभारी डॉक्टर अमिताभ जैन ने कहा कि वन विभाग व हिमाचल प्रदेश वूलन विभाग की करीब 2.13 बीघा भूमि स्वास्थ्य विभाग के नाम हो चुकी है।
विज्ञापन

इस भूमि पर प्रस्तावित अस्पताल का नया भवन, ट्रॉमा सेंटर बनाया जाना है। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से इसका साइट प्लॉन तैयार किया जाना है।

अधिशाषी अभियंता पांवटा साहिब दलीप सिंह तोमर ने बताया कि पांवटा अस्पताल भवन के साथ ही 2.13 बीघा भूमि ट्रॉमा सेंटर और अस्पताल भवन के लिए चिह्नित की गई है। साइट प्लान बना लिया गया है। इसके बाद शिमला आर्किटेक्ट को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें