फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शकुंतला चौहान बनीं जिला कांग्रेस में महासचिव

विज्ञापन
सिरमौर जिला कांग्रेस की नई महासचिव शकुंतला प्रकाश चौहान। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ क्षेत्र की महिला नेता शकुंतला प्रकाश चौहान को जिला कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की संतुति के पश्चात प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश ने यह नियुक्ति पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

नवनियुक्त जिला महासचिव शकुंतला प्रकाश चौहान ने उनके मनोनयन के लिए प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सहित समस्त जिला सिरमौर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा, जीआर मुसाफिर, विधायक हर्ष वर्धन चौहान, विनय कुमार, अजय सोलंकी, पूर्व विधायक एवं जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर और किरनेश जंग सहित समस्त वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

शकुंतला चौहान ने कहा कि उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाकर जो भरोसा कांग्रेस कमेटी ने किया है उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगी।
-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें