फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में शिलाई कांग्रेस ने किया हल्ला बोल

विज्ञापन
विधानसभा में हुए हंगामे के बाद विस उपाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सिरमौर जिला के शिल - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बीते 26 फरवरी को हुई घटना और प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई के विरोध में शिलाई कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम शर्मा की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया और शिलाई बाजार में एक रैली निकली।
विज्ञापन

यह रैली लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से नाया सड़क चौक और वापस लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह तक निकाली गई। रैली के दौरान शिलाई बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायकों पर दर्ज किए मुकदमे वापस लेने और विधायकों का निलंबन रद्द करने की मांग जोरदार तरीके से उठाई। कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों का असर किसानों पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

रसोई गैस की कीमतों से किसान वर्ग सिलिंडर तक नहीं खरीद पा रहा है। सरकार ने आम लोगों से सब्सिडी के नाम पर धोखा किया है। सीताराम शर्मा ने कहा कि यदि सरकार ने महंगाई पर तुरंत काबू नहीं पाया गया और कांग्रेस विधायकों से किए दुर्व्यवहार के लिए सरकार के मंत्री और विधानसभा उपाध्यक्ष माफी नहीं मांगेंगे तो कांग्रेस इस आंदोलन को और उग्र करने के लिए मजबूर होगी।
इस मौके पर हरिराम शास्त्री, जितेंद्र राणा, भरत भूषण मोहिल, रंजीत नेगी, अरुण राणा, रविंद्र राणा, विकास कन्याल, रमेश देसाई, शशि कपूर, दिनेश, मस्तराम पराशर, जयपाल, रमेश नेगी, नारायण शर्मा, हाटी इंद्र राणा, गीताराम, खतर सिंह, रण सिंह, रतन सिंह, दुलाराम राणा, पंकज सिंह, टिंकू जिंटा, वीर सिंह चौहान, भीम सिंह प्रधान, चमेली देवी जिप सदस्य, गुरुदत्त चौहान, पंकज पंडित, जगत पुंडीर, जगत शर्मा और कुंदन भनाइक इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन

...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें