फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन उन्मूलन को प्रशासन उठाएगा सख्त कदम

Sat, 30 Jan 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने कहा कि ऐतिहासिक गुरु की नगरी की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं होगा। उत्तराखंड के विकासनगर एसडीएम से शीघ्र बैठक होगी। कुल्हाल मंडी से पॉलिथीन पर रोकथाम को लेकर चर्चा होगी। कुल्हाल सब्जी मंडी से आ रहे पॉलिथीन पर अब, सख्ती से रोक लगाई जाएगी। साथ ही आगामी वीरवार से पांवटा में अपनी साप्ताहिक सब्जी मंडी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने शनिवार को यहां जारी बयान में बताया कि छह माह से क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा ग्रुप जनता को जागरूक कर रहा है। हर सदस्य कृत संकल्प लेकर कार्य कर रहा है। अभियान में नगर परिषद पर्यवेक्षक व सफाई कर्मियों का खूब सहयोग मिला है। अब हालात काफी बदले से नजर आ रहे हैं। 

एसडीएम पांवटा ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाना है। इसलिए पॉलिथीन उन्मूलन को गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। हर वार्ड में सफाई, पड़ोसी राज्यों के बैरियरों से पॉलिथीन आने पर भी रोक को निरंतर प्रयास किए हैं। कुल्हाल जाकर पॉलिथीन  बंद करने के बात व्यापारियों के समक्ष रखी। पड़ोसी राज्य को हर सप्ताह लाखों राशि पांवटा क्षेत्र से जा रही है। बदले में पॉलिथीन  के रूप में पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है। कई बार समझाने के बाद व्यापारी पॉलिथीन बंद नहीं कर रहे हैं। इसलिए, हर सप्ताह अपने पांवटा में ही सब्जी मंडी शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें