फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत वरिष्ठ पुलिस कर्मचारी अनुभव के भंडार : रमन कुमार मीणा

विज्ञापन
सेवानिवृत पुलिस कर्मचारी कल्याण संगठन सिरमौर इकाई के तृतीय स्थापना दिवस पर संबोधित करते एसपी सि
विज्ञापन
सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस कर्मचारी अनुभव के भंडार : रमन कुमार मीणा
विज्ञापन


पांवटा साहिब में 70 वर्ष से अधिक के सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संगठन ने मनाया तृतीय स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संगठन जिला सिरमौर का तृतीय स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा, विशिष्ट अतिथि डीएसपी छठी बटालियन धौलाकुआं प्रवीण पुंडीर व सेवानिवृत्त डीएसपी सुखदर्शन सिंह ने 70 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय म्यूजिक बैंड द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने कहा कि सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस कर्मचारी अपने आप में अनुभव के भंडार होते हैं। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संगठन से सेवानिवृत्ति के बाद भी आपसी एकजुटता व संगठित होकर कार्य करते हुए देख कर अच्छा लगा है।
विज्ञापन

संगठन के माध्यम से आपसी बेहतर समन्वय स्थापित रहना बेहतर प्रयास है। आज भी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों का बेहतर सहयोग मिल रहा है। कई ऐसे आपराधिक मामले रहते हैं जिसमें अनुभवी सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के सुझाव काफी कारगर साबित होते हैं जिससे अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में मदद मिलती है। इसलिए, अनुभवी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की किसी भी रूप में समाज व परिवार में भूमिका कम नहीं होनी चाहिए। एसपी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान जो मांगें और समस्याएं रखी गईं हैं, उनके समाधान का हर संभव प्रयास होगा।

हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण सिरमौर इकाई संगठन के तृतीय स्थापना दिवस कार्यक्रम में 70 वर्ष से अधिक आयु के सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों में राजकृष्ण (89), अब्दुल मजीद(84), बस्ती राम (75), शादी राम(75), मंगल सिंह (74), केडी खान (72), रविदत अत्री (72), कुंदन सिंह (72), शेर सिंह (72) व अश्वनी कुमार (71) को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संगठन अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर व प्रदेश इकाई महासचिव एमआई खान ने मुख्यातिथि व अन्य मेहमानों का स्वागत किया। वर्ष 2016 से लंबित ड्यूज, कैंटीन सुविधा, लंबित मेडिकल बिल के लिए बजट प्रावधान तथा पुराने मामलों की पेशी के लिए जाते समय ठहरने व किराये की व्यवस्था समेत संगठन की विभिन्न मांगों व समस्याओं को भी रखा गया।

इस अवसर पर जिला इकाई अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद, सेवानिवृत्त
डीएसपी सुदर्शन ठाकुर, डीएसपी प्रवीण पुंडीर, गुलाम अकबर, नरदेव शर्मा, गुरचरण सिंह मिंटा, रुपेंद्र पासी समेत सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
...

सेवानिवृत पुलिस कर्मचारी कल्याण संगठन सिरमौर इकाई के तृतीय स्थापना दिवस पर संबोधित करते एसपी सि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें