फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों को दी यातायात नियमों की जानकारी

विज्ञापन
पांवटा साहिब में बाइक चालक को जागरुक करती पुलिस। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून से पांवटा साहिब एनएच-07 समेत विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने नाके लगाए। विशेष अभियान के तहत डीएसपी पांवटा समेत विभिन्न थानों के एसएचओ और आधा दर्जन पुलिस टीमों ने नाके लगाए। इस दौरान सैकड़ों वाहनों के दस्तावेज खंगाले गए।
विज्ञापन

पांवटा साहिब के एनएच, माजरा चौक, शिलाई बाजार, पुरुवाला चौक, बाता चौक, शमशेरपुर, रामपुरघाट, राजबन, रोनहाट और सिंघपुरा क्षेत्रों में बुधवार को पुलिस टीमों ने नाके लगाए।
इस दौरान डीएसपी समेत पुलिस जवानों की टीमों ने सैकड़ों वाहनों के दस्तावेज खंगाले, ट्रिपल राइडिंग, बिना सीट बेल्ट और तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने वालों को चेतावनी दी गई। एक सप्ताह तक चलने वाले विशेष जागरूकता अभियान के तहत वाहन चालकों एवं मालिकों को यातायात नियम कानूनों का पालन करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। एक सप्ताह बाद नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने कहा कि सप्ताह भर तक पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान चलेगा। इसके बाद यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें