अमर उजाला पुलिस की पाठशाला
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित
विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित करने और इंटरनेट पर अच्छा कंटेंट देखने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। बीड़ी-सिगरेट के सेवन से ही युवाओं को नशे की लत लगनी शुरू होती है, जो आगे चलकर बड़े नशों तक पहुंच जाती है। इसकी शुरूआत विद्यार्थी जीवन से ही होती है। 13 से 19 साल की उम्र वह है जो करिअर को नया आयाम दे सकती है। इस उम्र में खुद को संभाल लिया तो आप अपना करिअर संवार सकते हैं, यदि इस उम्र में भटक गए तो करिअर बर्बाद होने से कोई नहीं रोक सकता।
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में यह बात डीएसपी मुख्यालय नाहन रमाकांत ठाकुर ने कही। डीएसपी ने साइबर क्राइम और नशे पर सचेत किया। उन्होंने कहा कि बच्चे अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पाने के लिए आगे बढ़ें। मेहनत करने से सब हासिल होता है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां के पटियालकर गांव के रहने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल हाल ही में बलिदान हुए। वह उनके स्कूल के सहपाठी रहे हैं। बचपन से ही नमांश को भारतीय वायु सेना में एक प्रतिष्ठित फाइटर पायलट बनने का शौक था। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित किया और सफलता भी मिली। आज पूरा देश उनपर गर्व कर रहा है।
इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यातिथि डीएसपी रमाकांत ठाकुर का प्रधानाचार्य डॉ. जेपी बलोदी ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
ठाकुर ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि उनकी रिश्तेदारी, आसपड़ोस में किसी का बच्चा नशा कर रहा है तो उसके घर में जरूर बता दें, बेशक वह लोग आपसे नाराज हो जाएं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने नशा किस तरह से समाज को बर्बाद कर रहा है इसके भी कई उदाहरण सामने रखे। उन्होंने विद्यार्थियों से इंटरनेट का उपयोग करने के दौरान अच्छा कंटेंट देखने और अपना लक्ष्य निर्धारित करके उसे पाने का प्रयास करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दो सौ साल के बाद आजादी बड़ी मुश्किल से मिली है। जिन योद्धाओं ने इस देश को आजाद करवाया है, हमें उनके नक्शे कदम पर चलकर आगे बढ़ाना है। इसके लिए हमने खुद को निखारना है, नशे की लत में पड़कर बिखरना नहीं है।
-बाक्स-
1. छात्रा कृतिका ने कहा कि कार्यक्रम बहुत ज्ञानवर्धक रहा। उदाहरण देकर जिस ढंग से बात कही वह काफी रोचक लगी।
2. छात्रा एंजल ने कहा कि आज से पहले नशे और साइबर क्राइम पर इतने सरल और सहज तरीके से किसी ने भी जागरूक नहीं किया।
3. छात्र साहिल बंसल ने कहा कि नशा और सोशल मीडिया किस तरह युवाओं को बर्बाद कर रहा है, इसे अच्छे ढंग से बताया गया।
4. प्रधानाचार्य डॉ. जेपी बलोदी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम एक अच्छा प्रयास है। इससे युवाओं को समय पर सचेत रहने की सीख मिलती है।
संवाद
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। संवाद
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। संवाद
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। संवाद
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। संवाद
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। संवाद