फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नशे के सौदागरों की संपत्ति खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
-अब तक कुल 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 को मिली जमानत, 3 न्यायिक हिरासत में
विज्ञापन


- मौके पर बरामद हुई थी 24.40 लाख की नकदी, -पुलिस ने आरोपी की बीएमडब्ल्यू कार ली मुकदमें में

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में अवैध नशे के कारोबार का भांडाफोड़ करने के बाद पुलिस की जांच जारी है। पुलिस की ओर से मामले में आरोपियों की संपत्ति को लेकर जांच की जा रही है। वहीं, इस मामले में आरोपी की बीएमडब्ल्यू कार को भी मुकदमे में लिया गया है।

बता दें कि मामले में अभी तक पुलिस द्वारा कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 4 को जमानत मिली है, जबकि 3 अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

सूत्रों की मानें तो आरोपियों द्वारा नशे के कारोबार से बेतहाशा संपत्ति कमाई गई है। बताया जा रहा है कि 5 कारों सहित करोड़ों रुपये की संपत्ति शामिल हैं। आरोपियों का ऑलीशान घर के अलावा सोने के आभूषण, प्लॉट, बैंकों में पैसा सहित अन्य प्रकार की संपत्ति को लेकर जांच की जा रही है। संपत्ति को अटैच करने को लेकर काम किया जा रहा है। इसके बाद ही बड़ा खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि 15 जुलाई को सिरमौर पुलिस ने नाहन में नशे के बड़े अवैध कारोबार का भांडाफोड़ करते हुए एक साथ तीन पीढि़यों के आरोपियों पिता-पुत्र व पोते को गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा मौके पर अवैध नशे की खेप में शामिल नशीले कैप्सूल, चरस, अफीम, चिट्टा आदि सहित 24.40 लाख की नकदी भी बरामद की गई थी। इसके बाद मामले में पिता 71 वर्षीय प्रेम चंद, उसके बेटे 44 वर्षीय सागर व पोते 21 वर्षीय संग्राम उर्फ अंशुल को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस द्वारा मामले में 4 अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


- नाहन में 15 जुलाई को नशे की अवैध खेप व 24.40 लाख रुपये नकदी के मामले में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 4 को जमानत मिल गई है, जबकि 3 अभी न्यायिक हिरासत में हैं। मामले में पुलिस संपत्ति की जांच कर रही है। एक बीएमडब्ल्यू कार को मुकदमे में लिया गया है।

-योगेश रोल्टा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें