फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर में कई जगह अवैध खनन का भांडाफोड़, 41 वाहन किए जब्त

विज्ञापन
अवैध खनन के मामले में सिरमौर पुलिस की टीम द्वारा पकड़े गए ट्राले। स्रोत विभाग
विज्ञापन
नशे के बाद अब अवैध खनन पर सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खनन माफिया में मचा हड़कंप
विज्ञापन

जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सबसे अधिक खनन के मामले आए सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नशे के बाद अब अवैध खनन पर सिरमौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की एकाएक हुई कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। जिले के पुरुवाला, माजरा, नाहन, कालाअंब, राजगढ़, संगड़ाह, रेणुका जी और पांवटा साहिब आदि क्षेत्रों में पुलिस ने रात को दबिश दी। इस दौरान बड़े पैमाने पर अवैध खनन का भांडाफोड़ हुआ है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से एक साथ जिलेभर में अवैध खनन को लेकर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान पुलिस थाना सदर नाहन, कालाअंब, राजगढ़, पुरुवाला, माजरा, पांवटा साहिब, रेणुका जी व संगड़ाह आदि थानों की टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। टीमों ने इस कार्रवाई में 41 टिपर, ट्रैक्टरों सहित अन्य वाहनों को अवैध खनन सामग्री सहित पकड़ा गया है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान 41 टिपरों, ट्रैक्टरों आदि वाहनों के विरुद्ध माइनिंग एक्ट और मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्रवाई करके चालान किए तथा वाहनों को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में आगामी कार्रवाई के लिए अदालत को प्रेषित किया गया है।
हालांकि इससे पहले भी पुलिस की तरफ से अवैध खनन पर कार्रवाई की जाती रही है, लेकिन इतने बड़े स्तर पर जिले में यह हाल ही की पहली कार्रवाई है। कार्रवाई में सामने आया है कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन के अधिक मामले सामने आए हैं। इसमें पांवटा साहिब, पुरुवाला, माजरा और कालाअंब आदि क्षेत्रों में सबसे अधिक मामले हैं। जबकि रेणुका जी व संगड़ाह आदि क्षेत्रों से एक-दो मामले ही पाए गए हैं।
सूत्रों की मानें तो खनन के इस अवैध कारोबार में मोटी चांदी है। इसके चलते इस धंधे में बाहरी राज्यों के अधिक लोग शामिल हैं। यहां रात के समय हरियाणा व उत्तराखंड आदि क्षेत्रों से बड़े टिपर आदि यहां प्रवेश करते हैं। अधिकतर वाहनों में नंबर प्लेट गायब रहती है तो हाल ही में वाहनों में फर्जी नंबर लगाए जाने या नंबर बदले जाने का खुलासा भी परिवहन विभाग की टीम के छापेमारी के दौरान हुआ था। इसके बाद बाकायदा पुलिस में शिकायत भी दर्ज हुई थी।
- अवैध खनन माफिया पर्यावरण और जन सुरक्षा के लिए बहुत घातक है। इसे देखते हुए जिलेभर में अभियान चलाया गया। रात के समय अवैध खनन में लगे 41 वाहनों को जब्त किया गया है। इस मामले में चालान कर आगामी कार्रवाई के लिए अदालत को प्रेषित किया गया है। सिरमौर पुलिस की भविष्य में भी मोटर वाहन अधिनियम और अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

-एनएस नेगी, एसपी सिरमौर

अवैध खनन के मामले में सिरमौर पुलिस की टीम द्वारा पकड़े गए ट्राले। स्रोत विभाग

अवैध खनन के मामले में सिरमौर पुलिस की टीम द्वारा पकड़े गए ट्राले। स्रोत विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें