फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाबालिगा ने दिया बच्ची को जन्म तो छात्रा ने लगाए दुष्कर्म के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सक्लुसिव
विज्ञापन



नाहन अस्पताल में नाबालिगा ने दिया बच्ची को जन्म, मामला दर्ज
दूसरे मामले में हिमाचल- हरियाणा सीमा पर रह रही छात्रा ने लगाए दुष्कर्म के आरोप

-सिरमौर में पॉक्सो के तहत सामने आए दो अलग-अलग मामले दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। एक तरफ महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ महिलाओं खासकर बच्चियों से अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। जिला सिरमौर में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं। एक मामले में नाबालिगा गर्भवती हो गई और मंगलवार को स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। तो वहीं दूसरे मामले में एक छात्रा ने छात्र पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के एक गांव की नाबालिग युवती को परिजनों की ओर से पेट दर्द की शिकायत के बाद मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन में लाया गया। यहां मंगलवार को नाबालिगा ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया लेकिन जब चिकित्सकों ने युवती की आयु से संबंधित दस्तावेजों की जांच की तो वह 18 वर्ष से कम आयु की पाई गई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की तरफ से पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर युवती का मेडिकल करवा लिया गया है, जबकि डीएनए आदि के लिए बच्ची व युवती के खून का सैंपल एकत्रित किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी आसपास के क्षेत्र निवासी ही है और युवती युवक के संपर्क में थी।
विज्ञापन


उधर, दूसरा मामला जिले के हरियाणा क्षेत्र में सामने आया है। यहां हरियाणा-हिमाचल सीमा पर किराये के मकान में रह रहे अभिभावकों की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनकी बेटी हरियाणा में पढ़ाई करने जाती है वहीं उसके स्कूल के एक छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। ऐसे में आरोपी भी नाबालिग है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें