फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी विभाग विकास योजनाओं को निर्धारित अवधि में करें पूरा : वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी विभाग विकास योजनाओं को निर्धारित अवधि में करें पूरा : वर्मा
विज्ञापन

अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के कार्यों की समीक्षा बैठक में कार्यकारी उपायुक्त ने दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। कार्यकारी उपायुक्त सिरमौर एलआर वर्मा ने अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को 31 मार्च 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग विकास योजनाओं को निर्धारित अवधि में पूरा करें ताकि आमजन को इन विकास योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

एलआर वर्मा मंगलवार को नाहन में जिला कल्याण विभाग की ओर से आयोजित अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत 40.30 करोड़ रुपये की सबसे अधिक धनराशि लोक निर्माण विभाग को विभिन्न भवनों और सड़कों के निर्माण के लिए आवंटित की गई है और विभाग इस धनराशि को समय पर खर्च करना सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस वित्त वर्ष में कृषि विभाग को 1 करोड़ 60 लाख रुपये, भू संरक्षण विभाग को 26 लाख रुपये, उच्च शिक्षा विभाग को विभिन्न भवनों के निर्माण के लिए 66.66 लाख रुपये आबंटित किए गए हैं। इसी प्रकार जलशक्ति विभाग को विभिन्न पेयजल योजनाओं के लिए 3 करोड़ 42 लाख रुपये, वन विभाग को 1 करोड़ 84 लाख रुपये तथा स्वास्थ्य विभाग को 1 करोड़ 63 लाख रुपये आबंटित किए गए हैं।

उपायुक्त ने कहा कि बाल विकास परियोजना को विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये दिए गए थे और विभाग ने शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविंद शर्मा, अधीक्षक जेल भानू प्रकाश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक रमाकांत ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा हिमेंद्र चंद बाली, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस सुनील शर्मा, उप निदेशक उद्यान एसके बख्शी, उप निदेशक कृषि राज कुमार व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें