मुख्य अतिथि नसीमा बेगम व विशिष्ठ अतिथि ऋषभ शर्मा ने बांटा पुरस्कार
शिवपुर स्कूल में छात्राओं कि जोन स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। शिवपुर स्कूल में आयोजित छात्राओं कि जोन स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम की निदेशक नसीमा बेगम व विशिष्ठ अतिथि तहसीलदार पांवटा ऋ षभ शर्मा रहे। इस दौरान स्कूली बच्चों ने लोकनृत्य व गिद्दा समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पीएमश्री कन्या राजकीय माध्यमिक पांवटा स्कूल टीम ने आल राउंड द बेस्ट का खिताब जीता।
स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र धीमान व खेल प्रतियोगिता के प्रभारी नीरज माहेश्वरी ने बताया कि कबड्डी खेल में पीएमश्री कन्या राजकीय माध्यमिक पांवटा विजेता व भरोग भनेड़ी स्कूल टीम उप विजेता रही है। खो-खो मे कुरला खरग टीम विजेता व छछेती टीम उप विजेता रही। बैडमिंटन मे पीपलीवाला स्कूल टीम विजेता व पांवटा कन्या स्कूल टीम उप विजेता रही। वालीबॉल मे कौदेवाला स्कूल टीम विजेता व मुगलावाला करतारपुर टीम उप विजेता रही। योगा मे कोटड़ीरी ब्यास विजेता व निहाल गढ़ उप विजेता, रिदमीक योगा में कोटड़ी ब्यास स्कूल टीम विजेता रही। कुश्ती मे कन्या स्कूल पांवटा की टीम विजेता व भरोग बनेंड़ी स्कूल टीम ने उप विजेता ट्राफी प्राप्त की है। जबकी, ओवर ऑल ट्राफी पर
कन्या स्कूल पांवटा साहिब के टीम खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया है। समूहगान मे बीकेडी स्कूल प्रथम, ग्लोबल अकादमी स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। लोकनृत्य में भरोग बनेड़ी विजेता व कुड़ला खरग उप विजेता रहा। संस्कृत गितिका स्पर्धा में प्रियशी विजेता, निधी उप विजेता व सनेहा तृतीय रही। भाषण मे आरती चौहान विजेता, स्नेहा ठाकुर उप विजेता व साक्षी तृतीय रही। एकलगान शगुन शर्मा विजेता, अंजली उप विजेता व निधी तृतीय रही। रीवा शर्मा प्रथम व प्रियाशी दुस्ते स्थान पर रही।