फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रेणुकाजी मेले में दुकानों के लिए दूसरे दिन बिके 55 प्लॉट

विज्ञापन
रेणुकाजी में प्लॉट आवंटन प्रक्रिया के दौरान एसडीएम राजीव सांख्यान और व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
अब तक 296 प्लॉटों की बिक्री से बोर्ड को हुई 63 लाख रुपये की आय
विज्ञापन


31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक होगा अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में दुकानों को लेकर रविवार को व्यापारियों को बोली के आधार पर प्लाॅट आबंटित किए गए। इस दौरान 55 प्लॉटों को बेचा गया है। इससे बोर्ड को करीब 8 लाख रुपये की आय अर्जित हुई है। प्लॉटों की खरीद को लेकर व्यापारी बढ़चढ़ कर बोली लगा रहे हैं।

राजस्व विभाग ने मेला मैदान में अग्रिम पंक्ति के 346 प्लाॅट तैयार किए हैं। इनमें से सभी को बोली के आधार पर बेचा गया। बोर्ड को अभी तक करीब 63 लाख रुपये की आय अर्जित हो चुकी है। जबकि 50 प्लॉटों का बिकना अभी भी शेष है। इन्हें सोमवार के दिन बेचा जाएगा।
विज्ञापन


रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य सचिव और एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान की देखरेख में रविवार को प्लॉटों की बोली लगाई गई। उन्होंने बताया कि मेले को लेकर व्यापारियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। दो दिन में 296 प्लॉट बेचे गए। इससे बोर्ड को करीब 63 लाख रुपये की आय अर्जित हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्लाॅट आबंटन में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। मौके पर ही बाकायदा वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है।

इस मौके पर बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर, अधीक्षक गौरव पाठक, कार्यालय कानूनगो अनूज शर्मा, वीआरओ राम मूर्ति, पियूष थापा व रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल, रणदीप सिंह व आशा शर्मा सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें