फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ध्रुव ठाकुर ने 60 मीटर दौड़ और लंबी कूद में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
द स्कॉलर्स होम स्कूल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक में लहराया परचम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द स्कॉलर्स होम स्कूल के विद्यार्थियों ने नगर परिषद खेल मैदान पांवटा साहिब में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक अपने नाम किए।

जिला स्तरीय अंडर-14 वर्ग प्रतियोगिता में ध्रुव सिंह ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद में स्वर्ण पदक तथा शॉटपुट में रजत पदक जीता। वैभव (अंडर-16) ने 60 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। मोहम्मद अर्श (अंडर-14) ने शॉटपुट और ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता। शिवांश शर्मा (अंडर-14) ने 60 मीटर दौड़ और ऊंची कूद में रजत पदक तथा लंबी कूद में कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-18 वर्ग में अक्षित राय ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक तथा 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया, जबकि उत्कर्ष ने लंबी कूद में रजत पदक जीता। प्रांजय तोमर (अंडर-16) ने 60 मीटर दौड़ व लंबी कूद में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

यशवर्धन राणा (अंडर-20) ने 1500 और 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में नक्षत्रा (अंडर-18) ने लंबी कूद में तृतीय स्थान प्राप्त किया। अश्विता (अंडर-18) ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता तथा वर्णिका (अंडर-14) ने ऊंची कूद में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रबंध निदेशक डाॅ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग, निदेशक गुरमीत कौर नारंग, वरिष्ठ प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा और अध्यापकों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। खिलाड़ियों की इस सफलता का श्रेय शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप बतान, सुधीर कुमार, प्रवीन कुमार और भगवंत सिंह को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें