फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू में पीठासीन और मतदान अधिकारियों को करवाया पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू ब्लॉक के 146 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। पंचायती राज चुनावों की नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद मंगलवार को विकास खंड ददाहू में पीठासीन (प्रोजेक्टिंग) व मतदान (पोलिंग) अधिकारियों के लिए पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विकास खंड से जुड़े 93 पीठासीन व मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। ददाहू ब्लॉक की 26 पंचायतों के 146 बूथों में चुनाव प्रक्रिया सफल बनाने के लिए 93 पीठासीन व 183 मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जिनको पहले चरण का पूर्वाभ्यास करवाया गया है।

निर्वाचन अधिकारी एवं बीडीओ ददाहू दर्शन लाल कश्यप ने पंचायती राज चुनावों से जुड़ी तमाम गतिविधियों व बारीकियों से अवगत करवाते हुए कहा कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारी अपनी इस जिम्मेदारी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी से निभाएं। उन्होंने कहा कि 26 पंचायतों के 146 वार्डों के लिए 183 मतदान अधिकारी (पीओ) तैनात किए गए हैं। यहां 37 अधिकारियों को रिजर्व रखा गया है, जिससे आपात स्थिति में उनकी सेवाएं ली जा सकें।
विज्ञापन


मतदान को सफल बनाने के लिए जहां पांच महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई, वहीं चुनाव ड्यूटी में तैनात समस्त कर्मचारियों को मतपेटियों (बक्सों) का प्रशिक्षण देकर पीठासीन अधिकारियों को मार्गदर्शिका भी वितरित की गई। इस मौके पर तहसीलदार ददाहू जयसिंह ठाकुर, अधीक्षक गौरव पाठक, बलवंत सिंह, पीआई राजेश शर्मा, एसईबीपीओ अजय चौहान, एआरओ रामलाल, बलविंदर सिंह व संजय कुमार सहित पीठासीन व मतदान अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


-बाक्स

चुनाव पर्वेक्षक ने जांचीं व्यवस्थाएं

प्रदेश चुनाव आयोग की ओर से पंचायती राज चुनावों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए जिले में ब्लॉक स्तर पर नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक सुमित खिम्टा ने मंगलवार को विकास खंड ददाहू व संगड़ाह का दौरा करके चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सफल बनाने के लिए निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें