फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भूपिंद्र ने लगाई सबसे लंबी कूद

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कियों की अंडर-16 लंबी कूद में भूमि व अंडर-18 में रागिनी रहीं प्रथम
विज्ञापन

नगर परिषद खेल मैदान में शनिवार को जिला स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता का आगाज

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर एथलेटिक संघ की ओर से एथलेटिक मीट-2026 का नगर परिषद पांवटा साहिब के खेल मैदान आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिलाभर से प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा ने किया। प्रथम दिन लड़कों व लड़कियों की अंडर-16 व अंडर-18 एथलीट प्रतियोगिता हुई। रविवार को समापन व पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम होगा।

एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव वीके यादव, अर्जुन सिंह नागरा व गुरनाम सिंह ने बताया कि अंडर-16 लड़कियों के वर्ग में शॉटपुट में प्रेरणा शर्मा प्रथम रही। इसी आयु वर्ग में गुरुनानक मिशन की भूमि शर्मा प्रथम, अनुष्का द्वितीय व रिदिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की अंडर-18 लंबी कूद में गुरु नानक मिशन स्कूल की रागिनी शर्मा प्रथम, जामनीवाला स्कूल की रितू दूसरे तथा इसी स्कूल की प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लड़कों के वर्ग में अंडर-18 लंबी कूद में गुरु नानक स्कूल के एथलीटों का दबदबा रहा। भूपिंदर कुमार प्रथम, चैतन्य सिदूरिया ने दूसरा व विवेक चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, शाॅटपुट अंडर- 20 लड़कियों के वर्ग में हरमनप्रीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव वीके यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह नागरा, गुरनाम सिंह बंगा, जाफर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें