फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जर्जर स्कूल की छत से गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे चौथी कक्षा के छात्र

विज्ञापन
जासवी स्कूल में कक्षा में छत का प्लास्टर गिरने से सकते में आए विद्यार्थी। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/रानेहाट (सिरमौर)। सिरमौर जिले के शिक्षा खंड रोनहाट के अंतर्गत आने वाली राजकीय प्राथमिक पाठशाला जासवी में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्कूल के जिस कमरे में चौथी कक्षा के नन्हे बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, उसकी छत का भारी-भरकम प्लास्टर अचानक धमाके के साथ नीचे आ गिरा। गनीमत यह रही कि जिस स्थान पर यह मोटा प्लास्टर गिरा, वहां उस वक्त कोई छात्र नहीं बैठा था, वरना किसी मासूम की जान जा सकती थी।

-बाक्स

धमाके से मची अफरा-तफरी, डेस्क और वॉटर प्यूरीफायर को नुकसान

जैसे ही छत का हिस्सा नीचे गिरा, पूरी कक्षा में हड़कंप मच गया। इस घटना में बच्चों के बैठने वाले डेस्क और पास ही रखा वॉटर प्यूरीफायर क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय ग्रामीण अरुण जस्टा ने बताया कि स्कूल के कमरों की हालत इतनी खस्ता है कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सोमवार को जो हुआ, उसने विभाग के उन दावों की पोल खोल दी है जिसमें बच्चों की सुरक्षा की बात कही जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाठशाला के तीनों कमरे लंबे समय से जर्जर हैं, जिनमें से दो की हालत तो अति-दयनीय है। स्कूल प्रबंधन समिति ने कई बार मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा, लेकिन विभाग की सुस्ती का आलम यह है कि मामला अब तक कागजों से बाहर नहीं निकल पाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है।

एबीवीपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनीष बिरसांटा ने इस घटना पर कड़ा रोष प्रकट किया है। उन्होंने इसे सीधे तौर पर बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करार दिया। बिरसांटा ने दो टूक शब्दों में कहा, यह प्रशासन की घोर लापरवाही है, अगर तुरंत प्रदेशभर के जर्जर स्कूल भवनों का निरीक्षण कर मरम्मत शुरू नहीं की गई, तो संगठन छात्र शक्ति और आम जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा।

-बाक्स

पहले भी भेजी गई थी रिपोर्ट

सीएचटी भपेेंद्र सिंह ने बताया कि कमरों की हालत को लेकर पहले भी विभाग को रिपोर्ट भेेजी गई थी। अब फिर भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी भी बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बहरहाल, सुरक्षा की दृष्टि से हादसे वाले कमरे में कक्षा लगानी बंद कर दी गई है। स्कूल में अभी 29 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। वहीं, कोटी बौंच स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण पराशर ने कहा कि घटना की रिपोर्ट उन तक नहीं आई है, जैसे ही वह आती है, उसे उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया जाएगा।
-
बीईओ को 16 अप्रैल को स्कूल का विजिट करने के निर्देश दे दिए हैं। इसके अलावा इसी दिन स्कूल के शिक्षक और साथ में सीएचटी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। शिक्षक ने कभी भी बजट की मांग विभाग से नहीं की, जबकि सीएचटी का दायित्व अपने अधीन आने वाले स्कूल भवन का जायजा लेकर रिपोर्ट विभाग को भेजने का था।
विज्ञापन

-राजीव ठाकुर, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर।

-संवाद

जासवी स्कूल में कक्षा में छत का प्लास्टर गिरने से सकते में आए विद्यार्थी। स्रोत: वीडियो ग्रैब

जासवी स्कूल में कक्षा में छत का प्लास्टर गिरने से सकते में आए विद्यार्थी। स्रोत: वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें