फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाहर व जरवा पंचायतों में देवदार के 1100 पौधे रोपे

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के 40वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को नाबार्ड और अरावली संगठन की ओर से शिलाई विकासखंड के डाहर व जरवा ग्राम पंचायतों में वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान देवदार के 1100 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

सीमा कन्याल ने कहा कि क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं व किसानों की आय को सुदृढ़ बनाने के लिए नाबार्ड बेहतर कार्य कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देने और महिलाओं को स्वरोजगार शुरू कराने के लिए नाबार्ड अहम भूमिका अदा कर रहा है। बीडीसी सदस्य राकेश कुमार ने ग्रामीणों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।
नाबार्ड के डीडीएम गौरव शर्मा ने उपस्थित लोगों को नाबार्ड के तहत चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादक संगठन सहित अन्य स्वावलंबन योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को बंजर जमीन पर फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अरावली के निदेशक डा. यशपाल शर्मा ने कहा कि डाहर व जरवा ग्राम पंचायत में 1100 देवदार के पौधे लगए गए हैं। अब इन दोनों ग्राम पंचायतों में सेब, नींबू, आडू, देवदार, रूबिनिया व कचनार के 15 हजार पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें