फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंवर हरि सिंह का रहा पर्यावरण संरक्षण से अटूट नाता : आरपी तिवारी

विज्ञापन
हिमोत्कर्ष संस्था संस्थापक स्व. कंवर हरि सिंह की पुण्यतिथि पर यमुनाघाट पांवटा में पौधारोपण: संव
विज्ञापन
.
विज्ञापन



कंवर हरि सिंह का रहा पर्यावरण संरक्षण से अटूट नाता : आरपी तिवारी
हिमोत्कर्ष संस्था संस्थापक की चतुर्थ पुण्यतिथि पर यमुनाघाट पर पौधरोपण
हिमोत्कर्ष, पांवटा प्रेस क्लब, सीपीजीपी व वन विभाग ने 100 पौधे रोपे
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमोत्कर्ष संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष स्व. कंवर हरि सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान डीएफओ पांवटा ऐश्वर्य राज और हिमोत्कर्ष संस्था सिरमौर इकाई अध्यक्ष आरपी तिवारी ने यमुना किनारे पौधे रोप कर शुभारंभ किया। इस दौरान हिमोत्कर्ष संस्था, पांवटा प्रेस क्लब व क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा के सदस्यों ने बारिश के बावजूद भी करीब 100 पौधे रोपे।

हिमोत्कर्ष सिरमौर इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि कंवर हरि सिंह जीवन भर शिक्षा क्षेत्र, पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक उत्थान में अग्रणी रहे। इस अवसर पर उनकी याद में एक सौ पौधे रोपे गए। पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण हर व्यक्ति का दायित्व बनता है। पांवटा साहिब के क्लीन व ग्रीन बनाने का सपना अपना नैतिक दायित्व निभाने व पौधरोपण करने से ही पूरा होगा।
विज्ञापन

डीएफओ पांवटा साहिब ऐश्वर्य राज ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण बेहतरीन प्रयास रहता है। सभी को पौधरोपण जरूर करना चाहिए। पौधे लगाने के बाद इनकी देखरेख करना जरूरी है। डीएफओ ने पांवटा क्षेत्र में वन विभाग की योजनाओं व प्रयासों पर विस्तार से जानकारी दी।
वन विभाग के आरओ पांवटा साहिब मोहन सिंह, बीओ सुमंत कुमार व एमएस भटनागर (85) ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़ पौधे लगाना जरूरी है जो हमारे जीवन के लिए ऑक्सीजन, खाने को फल व गर्मी में छांव देते हैं। धरा को हरा भरा करने व मानव जीवन बचाने के लिए हम सबको पौधरोपण का संकल्प लेना जरूरी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एमएस भटनागर, डिंपल बरार, प्रीति, मोक्षिका, भटनागर, संजय भारद्वाज, पंकज भटनागर, मनिंदर सिंह व राहुल समेत हिमोत्कर्ष संस्था सिरमौर, पांवटा प्रेस क्लब, क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा व वन विभाग के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
...

हिमोत्कर्ष संस्था संस्थापक स्व. कंवर हरि सिंह की पुण्यतिथि पर यमुनाघाट पांवटा में पौधारोपण: संव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें