फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नवरात्र पर माता बाला सुंदरी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

विज्ञापन
नवरात्र पर त्रिलोपुर मंदिर में शीश नवाने कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते माता के किए दर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में शारदीय नवरात्र मेले के पांचवें दिन 12 हजार और छठे दिन शनिवार को 14 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे बजे खुले, जबकि श्रद्धालु पहले से ही कतारों में खड़े होकर मंदिर के खुलने का इंतजार कर रहे थे। मुख्य आरती की रस्म पुश्तैनी भक्त परिवार की ओर से की गई। आरती के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाते हुए शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन किए। शनिवार को हरियाणा में साप्ताहिक अवकाश होने के चलते भीड़ ज्यादा उमड़ने की संभावना को देखते हुए मंदिर न्यास समिति ने सारी व्यवस्थाएं पहले से ही कर रखी थीं।
विज्ञापन


मेला अधिकारी एवं तहसीलदार नाहन उपेंद्र चौहान ने बताया कि नवरात्र मेले के पांचवें दिन शुक्रवार को 5,54,420 रुपये नकदी और छठे दिन शनिवार को 10,34,300 रुपये नकदी, 50 ग्राम 400 मिलीग्राम स्वर्ण और 1375 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि मेले की सारी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चल रही हैं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें