बी वॉक विभाग के इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. वैभव कुमार शुक्ला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ। विद्यार्थियों ने लोक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की ओर से लगाए गए फूड स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। आगंतुकों ने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखा। नोडल अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह तोमर ने पर्यटन के क्षेत्र में कॉलेज की गतिविधियों की जानकारी दी। कहा कि पर्यटन के माध्यम से न केवल सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित किया जा सकता है बल्कि यह युवाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर भी प्रदान करता है। मुख्य अतिथि डॉ. वैभव कुमार शुक्ला ने कहा कि पर्यटन उद्योग देश की आर्थिक उन्नति, संस्कृति के संरक्षण और वैश्विक पहचान में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
प्राचार्य ने बी वॉक विभाग के इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन नेहा, मोहित, अंकुर, अश्वनी, अर्जुन, वीरेंद्र, पवन, अप्रूवा, रविदत्त, मिस प्रियंका और मिस अकशिमा ने किया। इस अवसर पर मोहित सिंह तोमर, डॉ. विवेक नेगी, डॉ. जगपाल, डॉ. जयचंद, डॉ. जगदीश चौहान, डॉ. कमल डोगरा, डॉ. पंकज चांडक, प्रो. रजत ठाकुर, डॉ. विनोद, डॉ. सलोनी सूद, डॉ. विनीत आदि मौजूद रहे।
बाक्स-
पर्यटन में स्थापत्य कला व विरासत महत्वपूर्ण : डॉ. चांडक
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नाहन कॉलेज में एनएसएस एवं इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डाॅ. पंकज चांडक ने स्थापत्य कला व विरासत का पर्यटन में भूमिका विषय पर मुख्य व्याख्यान प्रस्तुत किया। कहा कि विद्यार्थियों व स्वयंसेवी को सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण कर उन्हें पर्यटन से जोड़ना चाहिए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ट्विंकल ने डॉक्युमेंट्री का प्रदर्शन किया।