फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सतौन में 60 लाख से बन रहा आधुनिक सुविधाओं से युक्त पीएचसी भवन

विज्ञापन
सतौन में निर्माणाधीन पीएचसी भवन। संवाद
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन





एक मंजिल में ओपीडी और वार्ड, दूसरी मंजिल में चिकित्सक का होगा आवास

पीएचसी में क्षेत्र की 12 से अधिक पंचायतों के लोगों की मिलेगी उपचार सुविधा

राजपाल शर्मा

सतौन (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के सतौन में लोगों को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और उपचार मिलेगा। पांवटा साहिब-शिलाई एनएच पर सतौन में बस ठहराव के पास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का दो मंजिला भवन बन रहा है। इसके तैयार होने से क्षेत्र की 12 से अधिक पंचायतों की हजारों की आबादी को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

दरअसल, स्वास्थ्य खंड राजपुर के अंतर्गत सतौन में लोक निर्माण विभाग की ओर से दो मंजिला पीएचसी भवन का निर्माण किया जा रहा है। भवन पर 60 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। अभी तक करीब 50 फीसदी से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। लोक निर्माण विभाग जल्द इसे तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहली मंजिल में ओपीडी, टीकाकरण कक्ष, दवाइयों का भंडार अन्य कक्ष होंगे। इसके अलावा इसी मंजिल पर मरीजों को दाखिल करने के लिए 10 बिस्तरों की व्यवस्था भी की गई। डॉक्टर और फार्मासिस्ट के ड्यूटी कक्ष होंगे। दूसरी मंजिल पर चिकित्सक और फार्मासिस्ट का आवास होगा। खास बात यह है कि पीएचसी पांवटा-शिलाई एनएच के बिल्कुल साथ सटी है। ऐसे में गंभीर मरीजों को अस्पताल में पहुंचाने के लिए सुविधा रहेगी।

सतौन में पीएचसी भवन बनने से पोक्का, बड़वास, सतौन, मालगी, मुंगलोवाला करतारपुर पंचायत का कुछ क्षेत्र, कोडगा, सखोली, छछेती समेत 12 से अधिक पंचायत के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं और उपचार मिलेगा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि पीएचसी भवन के दूसरी मंजिल पर छत डाल दी गई है। कार्य प्रगति पर है। जल्द ही इसे पूरा कर विभाग के सुपुर्द किया जाएगा।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें