फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कोटा पाब में पीएचसी का शुभारंभ और स्कूल में अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण

विज्ञापन
कोटा पाब में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान स्रोत : ज
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन




-जिले के दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं होंगी मजबूत : हर्षवर्धन चौहान

संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई/कफोटा (सिरमौर)। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कोटा पाब में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटापाब में 23 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण भी किया। पीएचसी के शुरू होने से क्षेत्र की कई पंचायतों को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। फिलहाल पीएचसी को किराये के भवन में शुरू किया गया है।

इस मौके पर उद्योग मंत्री ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में दूरदराज क्षेत्रों में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार प्राथमिकता के आधार पर इन क्षेत्रों में ढांचागत सुविधाओं के साथ-साथ स्टाफ की उपलब्धता भी सुनिश्चित कर रही है, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सेवाएं घर-द्वार पर मिल सकें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिलाई में 19 करोड़ रुपये की लागत से 100 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूरा कर जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा। इसके बाद अस्पताल में मरीजों के लिए 100 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री ने कोटा पाब में क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं। लोगों ने सामूहिक व व्यक्तिगत मुद्दे उनके समक्ष रखे। मंत्री ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर समाधान किया। शेष मांगों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष सीता राम शर्मा, एसडीएम कफोटा रमन कुमार शर्मा, बीएमओ अजय देवल, उप निदेशक उच्च शिक्षा विजय राघव, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति प्रदीप चौहान, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश शर्मा, बीडीओ रवि प्रकाश जोशी, ओएसडी अत्तर राणा, प्रधानाचार्य जगदीश चंद, एसएमसी अध्यक्ष इंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और लोग मौजूद रहे। संवाद

कोटा पाब में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान स्रोत : ज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें