फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन से ई-रिक्शा चलाने की मांगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ई-रिक्शा विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम पांवटा साहिब से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बाजार खुलने के समय में ई-रिक्शा को संचालन करने की अनुमति प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन

ई-रिक्शा विकास समिति पांवटा साहिब के अध्यक्ष नवाब चौहान, उपप्रधान परमिंग सिंह, महासचिव धनीराम चौधरी, सदस्य सुलतान, पम्मी लाल, फुरकान, कामिल और राजेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन शरू होने से अब तक ई रिक्शा संचालकों को भारी दिक्कतें हो रही हैं।
बीच-बीच में कुछ ई रिक्शा दिन के समय चलने भी लगे थे। लेकिन 26 मर्ई से 31 मई तक प्रशासन के आदेश मिलने पर सभी ई रिक्शा बंद कर दिए गए। ई-रिक्शा संचालकों का कहना है कि सरकार ने अब बाजार दिन में 5 घंटे खुलने को समय तय कर दिया है। सरकारी और निजी बसें नहीं चल रही हैं। ऐसे में दूरदराज से पांवटा पहुंचने वाले लोगों और सरकारी कार्यालयों तक कर्मचारियों को पहुंचने में भी दिक्कतें आ रही हैं। शहरी क्षेत्र में ई रिक्शा आवागमन का सुगम साधन बन चुका है। उन्होंने कहा कि ई रिक्शा समिति पांवटा में इस समय करीब 170 ई रिक्शा संचालित हो रहे है। परिवार के गुजर बसर करने को आय का प्रमुख साधन भी यही है। ऐसे में सरकार व प्रशासन से ई रिक्शा को कम से कम बाजार खुलने के समय शहरी क्षेत्र में चलने की स्वीकृति प्रदान की जाए। उधर, एसडीएम पांवटा विवेक महाजन ने प्रतिनिधिमंडल मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें