फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांक में गिरने से 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत सांगना गांव में मंगलवार को घास काटते वक्त ढांक में गिरने से 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान हुकमीराम के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक है। पंचायत प्रधान रीना देवी ने बताया कि घास काटते समय पांव फिसलने से हुकमीराम गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने उसे संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

संगड़ाह अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। एसडीएम संगड़ाह डॉ. विक्रम नेगी ने बताया कि मृतक के आश्रितों को 10 हजार की फौरी राहत राशि जारी की गई है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नियमानुसार चार लाख की राहत राशि प्रदान की जाएगी। उधर, डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि संगड़ाह अस्पताल ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें