फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी राज्य से 654 लोग पहुंचे सिरमौर

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में 27 अप्रैल से लगे रात्रि कर्फ्यू का कढ़ाई से पालन किया जा रहा है। जिला से लगती बाहरी राज्य की सीमा पर दस बैरियर लगाए गए हैं जहां पर बाहर से आने वालों का पंजीकरण किया जा रहा है। रविवार को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बैरियर से होकर 654 लोग सिरमौर पहुंचे। बिना पंजीकरण के आने वालों को आने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है। एसपी केसी शर्मा स्वयं रात को गश्त पर निकल रहे हैं। रविवार को पांवटा के तहत गोविंदघाट बैरियर से 434 और बहराल बैरियर से 220 लोगों ने जिले में प्रवेश किया। इसके अलावा आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लेकर आने वालों को भी वापस घर आने दिया गया। हालांकि, उद्योगों में कार्य करने वाले कामगारों, कर्मचारियों और मजदूरों को उद्योग प्रबंधन की ओर से जारी किए गए आई कार्ड और आधार कार्ड के आधार पर आने-जाने दिया गया।
सिरमौर पुलिस ने यमुना पुल, बहराल बैरियर, कोदरी माजरी, मीनस पुल, हरिपुर खौल, कालाअंब, सुकैती, माजरी, धमेशा, महलप्रीत नगर में नाका बंदी कर दी है। कालाअंब, बहराल, गोविंदघाट, कुल्हाल बैरियरों से होकर आने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जांच के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के आधार कार्ड और पंजीकरण प्रमाण पत्र आदि जांचे गए।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से आने वालों को बिना पंजीकरण नहीं आने दिया गया। जिनके पंजीकरण नहीं हुए हैं उनका मौके पर ही मोबाइल के माध्यम से पंजीकरण करवाया गया। इसके बाद ही उन्हें जिले में आने की अनुमति दी गई। डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने बताया कि बैरियर पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें