फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रामाधौण रूट पर बस को समय पर नहीं भेजने पर भड़के लोग

विज्ञापन
बस को समय पर न भेजे जाने पर नाहन बस अड्डे पर नारेबाजी लोग। स्रोत जागरूक पाठक 
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

रामाधौण रूट पर बस को समय पर नहीं भेजने पर भड़के लोग

-जनवादी महिला समिति की राज्य उपाध्यक्ष के नेतृत्व में की नारेबाजी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नाहन बस अड्डे से शाम के समय रामाधौण की ओर जाने वाली बस को समय पर नहीं भेजने पर यात्रियों ने वीरवार देर शाम बस अड्डे पर हंगामा कर दिया। जनवादी महिला समिति की राज्य उपाध्यक्ष संतोष कपूर के नेतृत्व में लोगों ने निगम और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
संतोष कपूर ने बताया कि नाहन से रामाधौण के लिए बस का समय शाम 6:15 बजे है, लेकिन इसे कभी 6:30 तो कभी 7 बजे रवाना किया जाता है। इससे यात्रियों को एक-एक घंटे तक बस अड्डे पर खड़ा रहना पड़ता है। उन्हें घर पहुंचने के लिए अंधेरे में कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को भी जब बस समय पर नहीं चली, तो बस अड्डे पर खड़े लोगों ने विरोध जताया। प्रदर्शन में चिंता देवी, संदीप, सुरेंद्र कपूर, रेखा, पियंका, दीपा समेत अन्य लोग शामिल रहे। अड्डा प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि विभाग की 25 से 26 बसें वर्कशॉप में मरम्मत के लिए खड़ी हैं। स्पेयर पार्ट्स की कमी के कारण दिक्कत आ रही है। बसों की कमी के चलते अलग-अलग रूटों पर वाहनों को अदला-बदली कर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें