फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ के बीच हाथों में पर्ची लेकर करते रहे डॉक्टर का इंतजार

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज नाहन में ओपीडी के बाहर उपचार के लिए जुटी मरीजों की भीड़। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। स्थान मेडिकल कॉलेज नाहन की ओपीडी। समय सुबह साढ़े 9:27 बजे। ओपीडी में भारी भीड़। कोई मरीज हाथ में पर्ची लिए बेंच पर बैठा चिकित्सक का इंतजार कर रहा था, तो कोई फोन पर बात करके अपनों को यहां की व्यथा बता रहा था।
विज्ञापन

वहीं तीमारदार भी खासे परेशानी में दिखे। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में चिकित्सकों की पेन डाउन हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। पूर्व की तरह सुबह नौ बजे से ही ओपीडी में लंबी-लंबी लाइनें शुरू हो गई। सरकार और हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन की बैठक टलने का खामियाजा मरीज बुरी तरह झेल रहे हैं।
नाहन के सुनील ने बताया वह पेट दर्द के चलते सुबह नौ बजे से ओपीडी में आए हैं। दर्द असहनीय हो चला है लेकिन उन्हें उपचार नहीं मिल पा रहा। सैनधार के राजेश ने बताया कि उन्हें गले में दर्द है। इसके चलते वह यहां उपचार के लिए आए हैं। आधा घंटे से अधिक समय से उन्हें चिकित्सक नहीं मिले हैं। यही हाल अन्य मरीजों का भी था। कोई बेंच पर बैठा था और जिसे बैठने की जगह नहीं मिली, वह दीवार के सहारे खड़े होकर चिकित्सक का इंतजार करता दिखा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज फैकल्टी एसोसिएशन के महासचिव डॉ. नवीन ने बताया कि मंगलवार को चिकित्सकों ने दो घंटे की हड़ताल जारी रखी। उन्होंने बताया कि सरकार और मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के बीच अभी बैठक नहीं हो पाई है। ऐसे में एसोसिएशन ने हड़ताल जारी रखने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि आगामी निर्णय तक आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें