फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मांग के बाद भी राजगढ़ से दिल्ली को नहीं चली सीधी बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मांग के बाद भी राजगढ़ से दिल्ली को नहीं चली सीधी बस सेवा
विज्ञापन

किसानों और बागवानों को अपने उत्पाद राजधानी पहुंचाने में हो रही परेशानी
सीधी बस सेवा न होने के कारण सोलन और चंडीगढ़ के खाने पड़ रहे हैं धक्के
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय राजगढ़ संभवत: प्रदेश का पहला ऐसा उपमंडल है जहां से देश की राजधानी दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा नहीं है। क्षेत्र के लोग दशकों से राजगढ़ से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा की मांग कर रहे हैं।
प्रदेश में किसी की भी दल की सरकारें रही हों उन्होंने इस मांग को पूरा करने के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई। राजगढ़ क्षेत्र पीच वैली ऑफ हिमाचल है और यहां का आड़ू एशिया में प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त फलों, फूलों व बेमौसमी सब्जियों के लिए भी यह क्षेत्र प्रसिद्ध है।
विज्ञापन

इसके चलते किसान और बागवान अपने उत्पाद दिल्ली मंडियों में ले जाते हैं और लेनदेन के लिए भी उन्हें दिल्ली जाना पड़ता है। दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा न होने से लोगों और दुकानदारों को दिल्ली जाने के लिए सोलन और चंडीगढ़ से बस लेनी पड़ती है। इससे न केवल समय अधिक लग जाता है, बल्कि बार-बार बस बदलने की समस्या का भी सामना करना पड़ता है।
व्यापार मंडल राजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष अजय चौहान ने कहा कि पथ परिवहन निगम द्वारा अगर राजगढ़ से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा चलाई जाती है तो इससे जहां एक ओर राजगढ़ क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा, वहीं दूसरी ओर परिवहन निगम को भी लाभ होगा।
विज्ञापन

राजगढ़ में वर्ष 2019 में पथ परिवहन निगम का सब डिपो सरकार ने खोला था। उसके बाद क्षेत्र के लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब राजगढ़ से लंबे रूट की बसें आंरभ होंगी लेकिन अभी तक भी ऐसा कुछ नहीं हो पाया।
इस बारे में विधायक रीना कश्यप ने बताया कि वह जल्द ही परिवहन मंत्री से मिलकर दिल्ली को बस सेवा प्रारंभ करने की मांग करेंगी।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें