फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए बजट जारी करे सरकार

विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब इकाई की बैठक में वक्ता के विचार सुनते हुए सदस्य। संवाद
विज्ञापन
पेंशनरों का फिक्स चिकित्सा भत्ता 400 से बढ़ाकर 1000 रुपये करने की उठाई मांग, महंगाई राहत के बकाया एरियर पर भी जताई चिंता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब इकाई की बैठक डॉ. विपन कालिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए पर्याप्त बजट आवंटित करने, निश्चित चिकित्सा भत्ता बढ़ाने, महंगाई राहत के बकाया एरियर का भुगतान करने सहित कई मांगें उठाई गईं।

बैठक में इकाई के अध्यक्ष डॉ. विपन कालिया और महासचिव डॉ. टीपी सिंह ने नए सदस्य डॉ. साहब सिंह और आभा शर्मा का सदस्यता ग्रहण करने पर स्वागत किया। इसके बाद सरकार की ओर से सात माह सात दिन का एरियर जारी करने पर आभार जताया गया। हालांकि, कुछ सदस्यों को अभी तक यह राशि नहीं मिली है। इस संबंध में कोषागार अधिकारी नाहन से शेष सदस्यों का बकाया जल्द जारी करने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन


बैठक में सदस्यों ने बताया कि विभिन्न विभागों में पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का भुगतान लंबे समय से लंबित है। इसके लिए सरकार से पर्याप्त बजट आवंटित करने की मांग की गई, ताकि बुजुर्ग पेंशनरों को अपने ही इलाज पर खर्च की गई राशि के भुगतान के लिए इंतजार न करना पड़े। इसके साथ ही निश्चित चिकित्सा भत्ते को वर्तमान 400 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी उठाई गई।

एसोसिएशन ने पांच प्रतिशत महंगाई राहत जारी करने के लिए सरकार का धन्यवाद किया, लेकिन पिछले एरियर का भुगतान नहीं होने पर निराशा जताई। सदस्यों के अनुसार महंगाई राहत की 168 किस्तें अभी बकाया हैं। केंद्र सरकार की ओर से तीन प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई राहत दिए जाने के बाद कुल देय महंगाई राहत 63 प्रतिशत हो गई है। सदस्यों ने एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को उनका वित्तीय लाभ एकमुश्त देने की मांग की।

बैठक में 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पेंशनरों की मूल पेंशन में क्रमशः 5, 10 और 15 प्रतिशत बढ़ोतरी देने की मांग भी उठाई गई। सदस्यों का कहना था कि यह लाभ मूल पेंशन में जोड़ने के बजाय भत्ते के रूप में दिया जा रहा है।

इसके अलावा एसएस गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने बद्रीपुर चौक पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य में प्रगति नहीं होने पर चिंता जताई। उन्होंने बांगरण चौक और विश्वकर्मा चौक पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए यातायात बत्तियां लगाने की मांग भी दोहराई।
विज्ञापन


बैठक में डॉ. विपन कालिया, डॉ. टीपी सिंह, पीसी शर्मा, एनडी सरीन, जितेंद्र दत्त, सुधा कालिया, प्रीतो देवी, आभा शर्मा, वीसी छिब्बर, बीएस नेगी, वीपी चौधरी, आरके अग्रवाल, साहब सिंह, एसएस पलियाल, यशपाल सिंह, जवाहर सिंह पाल, शांति स्वरूप गुप्ता, लखबीर सिंह और सुशील कुमार उपस्थित रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें