फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर अध्यापकों ने मांगा लंबित 6 फीसदी महंगाई भत्ता

Sun, 14 Feb 2016 06:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पांवटा इकाई अध्यक्ष श्याम चंद शर्मा ने कहा कि जुलाई 2015 से छह फीसदी महंगाई भत्ता शीघ्र प्रदान किया जाए। मेडिकल भत्ता राशि को बढ़ाकर 500 किया जाना चाहिए। पांवटा इकाई अध्यक्ष समीक्षा बैठक में संबोधित कर रहे थे। सभी सदस्यों ने बैठक में सियाचिन में शहीद हुई जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

 
वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष भूषण कुमार शर्मा व एमएस नारंग ने सरकार से अनुरोध किया कि पेंशनरों को 65, 70 व 75 वर्ष आयु पूरा कर चुके रिटायर अध्यापकों को विशेष महंगाई भत्ता भी प्रदान किया जाए। मेडिकल भत्ता 350 से 500 करने की मांग रखी। 1 जुलाई से देय छह फीसदी महंगाई भत्ता शीघ्र दिया जाए। लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान को बजट प्रावधान करें। सभी सदस्यों से बैठक में अनुरोध किया कि अपनी पेंशन व अन्य साधनों से प्राप्त आय का वर्ष 2015-16 का आंकलन करके जो आयकर बनता है उसको 31 मार्च 2016 तक जमा करवा दें। पांवटा इकाई की बैठक में विभिन्न समस्याओं व मांगों बारे चर्चा की गई।  


इस मौके पर श्याम चंद गोयल, एमएस नारंग, ओम प्रकाश चौधरी, प्रीतम सिंह, थेबा राम चौहान, राजेंद्र गुप्ता, भूषण शर्मा, कल्याण चौहान, रुकमणी देवी, बीपी भारद्वाज, आरसी उप्रेती, खजान सिंह, एमडी वर्मा, मंगत राम, श्रीकृष्ण गुप्ता, महानंद शास्त्री, जगत सिंह, जीवन सिंह, संगत सिंह, राम स्वरूप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें