फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस के छात्रों को दी पीलिया रोग की जानकारी

Sun, 14 Feb 2016 06:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 राजकीय पीजी कॉलेज नाहन के परिसर में रविवार को स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं के लिए एनएसएस कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने छात्रों को कई अहम जानकारियां प्रदान की।
विज्ञापन


 कैंप को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने छात्रों को पीलिया रोग की जानकारी दी। साथ ही इसके लक्षणों, रोकथाम, उपचार एवं सावधानियों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने छात्रों को बताया कि स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छ भोजन तथा पानी आवश्यक है। साथ ही अपने आसपास की सफाई होना भी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पीजी कॉलेज की प्राचार्या दीक्षा मल्होत्रा ने भी छात्रों को जागरूक किया। साथ ही सीएमओ का कैंप में पहुंचने पर आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें