पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सराहां इकाई की मासिक बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सराहां इकाई की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष नरेश दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जनवरी 2016 से दिसंबर 2021 तक की बकाया राशि, लंबित चिकित्सा बिलों और डीए की बकाया किस्तों का एक मुश्त भुगतान करने की मांग की गई।
बैठक में 17 दिसंबर को मनाए जाने वाले पेंशनर दिवस को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर प्रमोद गौतम, बाबूराम शास्त्री, हेमराम, सोमदत्त, अमर सिंह, रतनलाल तोमर, देवराज ठाकुर, जगमोहन सिंह, सुरेश कुमार, उमादत्त, सुरेंद्र दत्त, गुरमुख राम, नरेश दत्त, श्रवण कुमार व आशा देवी इत्यादि मौजूद रहे।
-संवाद