छठे वेतन आयोग का बकाया एरियर एक मुश्त किया जाए जारी
पेंशनर्स कल्याण संघ की राजगढ़ इकाई ने सरकार से उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। पेंशनर्स कल्याण संघ की राजगढ़ खंड इकाई की त्रैमासिक बैठक सोमवार को राजगढ़ बस अड्डा पर आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिदत्त शर्मा ने की। बैठक में राज्य कार्यकारिणी सदस्य रविदत्त भारद्वाज, खंड के अध्यक्ष विजय भारद्वाज एवं महासचिव कृष्ण दत्त शर्मा उपस्थित रहे।
बैठक में पेंशनर्ज की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने सरकार से केंद्र सरकार की तर्ज पर 42 प्रतिशत डीए देने की मांग की। उन्होंने छठे वेतन आयोग का एरियर एकमुश्त जारी करने, वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स को ग्रेच्यूटी, लीव इनकेशमेंट तुरन्त देने की मांग की। बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में हरिदत्त शर्मा, रविदत्त भारद्वाज, विजय भारद्वाज, परसराम गालिब, कृष्णदत्त शर्मा, रत्तन कश्यप, गरजाराम, अयोध्या अरोड़ा, इंदिरादेवी, तारादेवी, प्रदीप शर्मा, घलुता राम, दुर्गासिंह, गोपाल सिंह सहित काफी पेंशनर्स उपस्थित रहे।
-तन्हा