फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पेंचक सिलाट स्पर्धा के लिए सिरमौर की टीम मंडी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन



पड्डल मैदान में सिरमौर के 22 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर मार्शल आर्ट पेंचक सिलाट की टीम शुक्रवार को नाहन से मंडी के लिए रवाना हुई। मंडी के पड्डल मैदान में 6 और 7 दिसंबर को छठी राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। नाहन से मंडी के लिए रवाना हुई 24 सदस्यीय टीम में 22 खिलाड़ी, एक कोच और एक टीम मैनेजर हैं। ये सभी 22 खिलाड़ी सिरमौर की ओर से इस प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

सिरमौर पेंचक सिलाट एसोसिएशन के महासचिव जावेद उल्फत टीम की अगुवाई कर रहे हैं और मोमिना टीम मैनेजर की भूमिका में हैं। जावेद उल्फत ने बताया कि टीम में बियांका तनेजा, अलीजा अंसारी, अलीशा अंसारी, अलीना अंसारी, यूवेन कश्यप, क्रियांश नागर्वेदिक, श्रीहान अग्रवाल, नाविका शर्मा, संजोग सिंह, तृषि वर्मा, समरवीर सिंह रोहिला, अथर्व कौशल, देवांशी ठाकुर, साहना, मनन चौहान, मानवी, सूर्यांश पराशर, चिराग, आरव, केशव और अयांश शर्मा अपने आयु और भार वर्ग में प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन पेंचक सिलाट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की ओर से किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें