फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता राशन न मिलने से हजारों उपभोक्ता परेशान

Thu, 21 Jan 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सीमित पांवटा क्षेत्र में खाद्य आपूर्ति सामग्री कम पहुंच रही है। इस कारण दो माह से उपभोक्ता और डिपो संचालक परेशान हैं। उपभोक्ताओं को रूटीन में मिलने वाली चीनी, रिफाइंड, गेहूं और चावल दो माह से कम मिल रहा है। डिपो संचालक बद्रीपुर कार्यालय और स्टोर के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


डिपो संचालक यूनियन के प्रधान राजेश कुमार, दर्शन सिंह, सुरेश कश्यप, परमानंद पवन कुमार और देवेंद्र सिंह ने बताया कि दो माह से दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि रूटीन में बीपीएल और एपीएल के तहत मिलने वाला गेहूं, चावल, चीनी, रिफाइंड, चना, मसूरी और राजमा की दालें पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच रहीं। कई सामग्री बहुत ही कम मात्रा में पहुंच रही है। बद्रीपुर स्टोर में स्टॉक नहीं पहुंच रहा है। डिपो संचालक रोज वाहन लेकर बद्रीपुर कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। अधिकतर हताश होकर वापस लौट रहे हैं।  

विभाग को दे दी है सूचना : कुमार

हिप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक नाहन प्रदीप कुमार ने बताया कि पिछले कुछ माह से दिक्कतें आ रही हैं। इस बारे में विभाग को सूचित कर दिया है। मार्च माह तक पूरा कोटा मिलने की उम्मीदें है। इससे उपभोक्ताओं और डिपो संचालकों की दिक्कतें दूर होगी।
विज्ञापन


एनएफएसए स्कीम में
भी राशन का टोटा
केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही नेशनल फूड सेफ्टी एक्ट (एनएफएसए) स्कीम को लागू करने में भी डिपो होल्डरों को दिक्कतें हो रही हैं। इस स्कीम के पात्र लोगों को बेहद कम दाम पर गेहूं और चावल मिलते हैं। लेकिन पर्याप्त मात्रा सप्लाई न आने से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें