फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार मीटर दौड़ में पवित्र का दबदबा

Sun, 05 Jun 2016 10:29 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। जिला सिरमौर एथलेटिक्स संघ की ओर से रविवार को चंबा ग्राउंड नाहन में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिला भर से आए करीब 250 युवाओं ने विभिन्न वर्ग की प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी ने किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता के विभिन्न परिणामों में अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रयास बारा, अर्शप्रीत व प्रणव ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ में प्रयास बारा, दुष्यंत व रितिक, 600 मीटर दौड़ में हनीश चौहान, रमन राठौर व अर्शप्रीत सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।


अंडर-16 वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अयंक, तपेंद्र व जसवीर ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 200 वर्ग मीटर दौड़ में अर्शप्रीत सिंह, तपेंद्र सिंह व जसवीर सिंह, 400 मीटर दौड़ में हर्शदीप सिंह, दीपक व दिव्यांशु, 800 मीटर दौड़ में दीपक, देवांश व निखिल, दो हजार वर्ग मीटर दौड़ में अंकित कुमार, ललित कुमार व प्रदीप कुमार क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन



अंडर-18 वर्ग मीटर की 100 मीटर दौड़ में मोहित, गौरव व कर्णवीर, 200 मीटर में मोहित, गौरव व योगेश, 400 मीटर दौड़ में मोहित, गौरव व अमन कुमार, 800 मीटर दौड़ में भुवनेश, साहिल व गौरव, 1500 मीटर दौड़ में सुरजीत सिंह, पवित्र सिंह व अमित, 3000 मीटर दौड़ में पवित्र सिंह, कुनाल व अभय थापा ने जीत दर्ज करते हुए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर बाजी मारी।
इसके अतिरिक्त महिला वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिता परिणामों में अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नननीश कौर, कल्पना व श्रेष्ठा, 200 मीटर दौड़ में नननीश कौर, कल्पना व एरम, 600 मीटर दौड़ में एरम, श्रेष्ठा व प्रिया, अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नेहा चौहान, मनवीन कौर व आकांक्षा, 200 मीटर दौड़ में नेहा चौहान, मनवीन कौर व अफसरा, 400 मीटर दौड़ में गरिमा, अफसरा व निशा, 800 मीटर दौड़ में गरिमा, देवेंद्र कौर व अफसरा, 2000 मीटर दौड़ में अफसरा, निशा व शिवानी चौहान, अंडर-18 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सोनिका ठाकुर, मनजोत कौर व रुचि ठाकुर, 200 मीटर दौड़ में सोनिका ठाकुर, रुचिका व बनीप्रीत, 400 मीटर दौड़ में सोनिका ठाकुर, सपना व कुंजना ठाकुर, 800 मीटर दौड़ में सोनिका ठाकुर, सपना व मलायिका शर्मा ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि अजय सोलंकी ने विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिवराज शर्मा, दर्शन लाल वर्मा, बृजमोहन, मनुज शर्मा, संजीव शर्मा, मनमोहन सिंह, रोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें